दिनांक 17 दिसंबर बुधवार शाम 5 बजे एक किसान परिवार अपनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर नायक तहसीलदार कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गया। यह परिवार देवनगर क्षेत्र के ग्राम ग्यारसावाद का निवासी है। किसान हरनाम सिंह यादव ने बताया कि उनकी करीब 4 एकड़ जमीन पर गांव के कुछ दबंगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने बताया कि 2022 में पहली बार नपती कराने पर माहेश्वरी प