डुमरी: बेर्री गांव के पास पहुंचे तीन जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत
Dumri, Gumla | Sep 14, 2026 डुमरी प्रखंड स्थित बेर्री गांव के समीप तीन जंगली हाथियों के पहुंचने से आसपास के इलाके में ग्रामीणों के बीच भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। हाथियों के गांव के नजदीक पहुंचने की सूचना मिलते ही उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटने लगी। सूचना मिलने पर डुमरी पुलिस प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी। वन विभाग की टीम