मंडला: 29.35 करोड़ रुपए से नवीन औद्योगिक क्षेत्र मोहनिया पटपरा का होगा विकास, नागरिकों में खुशी
Mandla, Mandla | Jun 28, 2026 अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंडला जिले के लिए 29.35 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जाने वाले नवीन औद्योगिक क्षेत्र मोहनिया पटपरा का वर्चुअल भूमि पूजन किया। रविवार को चार बजे स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है। बताया गया कि 27.02 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होगा।