परबत्ता: मुरादपुर गांव में तीन दिवसीय रामधुन महायज्ञ शुरू, अगुवानी गंगा घाट से कलश में जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु
परबत्ता प्रखंड अंतर्गत माधवपुर पंचायत के मुरादपुर गांव स्थित भगवती मंदिर परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय रामधुन महायज्ञ का श्रद्धा और भक्ति के साथ शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के पहले दिन सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु अगुवानी गंगा घाट पहुंचे, जहां से कलश में पवित्र जल भरकर गांव लाया गया। भगवती मंदिर परिसर में विद्वान पंडित रामचंद्र झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कल