पिछोर थाना प्रभारी शिवम राजावत की बड़ी कार्रवाई, जुए के फड़ पर दबिश
लाखों के दांव लगा रहे जुआरी फरार, मौके से 8 बाइक जब्त
पिछोर। पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी शिवम राजावत के नेतृत्व में एक जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही जुआरी मौके से भाग निकले। हालांकि, घटनास्थल से पुलिस ने 8 मोटरसाइकिलें जब्त कर ली हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई और जुआरी अपनी बाइकें छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने मौके से बरामद 8 मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाने लाया है। फरार जुआरियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी शिवम राजावत ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#newsimpact