रूपवास: रूपवास में राजपूत समाज की बैठक, महाराणा प्रताप शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने पर मंथन
राजपूत विकास एवं कल्याण संस्थान की ओर से मंगलवार को कस्बे के चैकोरा रोड स्थित दाऊजी मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में तहसील स्तरीय नई कार्यकारिणी के गठन एवं शपथ ग्रहण के साथ आगामी महाराणा प्रताप शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।