रानीगंज: सरखेलपुर चौपाई गांव की सीमा पर चाकू से गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेलपुर चौपाई गांव की सीमा पर एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है। उसे चाकू से मारा गया है। महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चाकू के निशान पाए गए हैं। सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे लोग जब खेतों की तरफ गए तो वहां घायल अवस्था में महिला पड़ी दिखाई दी। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन कर महिला को अस्पताल भिजवाया।