कामां: कामां में हथियारों के साथ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कामां उपखंड के मुरार गांव में जमीनी विवाद के दौरान फायरिंग का वीडियो शनिवार सुबह 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में एक व्यक्ति बंदूक लेकर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। विवाद में दोनों पक्षों के 12 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही डीग एसपी शरण कांबले मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लेकर अधिकारियों से जानकारी ली।