पेटलावद: रायपुरिया में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक आयोजित, विभाग संगठन मंत्री रहे मौजूद
27 नवंबर को शाम 5:00 बजे रायपुरिया में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गेहलोत के मार्गदर्शन में आगामी कार्ययोजना के बनाई गई। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री द्वारा समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यो को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बताई गई। बैठक में विभाग विशेष संपर्क प्रमुख मोहित चौबे आदि मौजूद रहे।