शाहजहांपुर: डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, होमगार्ड परीक्षा सकुशल संपन्न, 2204 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
शाहजहांपुर।होमगार्ड परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जीएफ कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम और परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।