मुज़फ्फरनगर: भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर नगर क्षेत्र में निकली बाइक रैली, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे उपस्थित
शुक्रवार शाम करीब 7 बजे नगर क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। ये बाइक रैली नगर के टाउन हाल मैदान से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होकर गुजरी जिसमे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित सेकड़ो की संख्या मे बीजेपी समर्थक, बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियो ने हिस्सा लिया।