गायघाट: पागा लक्ष्मी गांव: शराब तस्करों की सूचना देने पर टेंट संचालक की बेरहमी से पिटाई, घर में लूटपाट
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना क्षेत्र के पागा लक्ष्मी गांव में शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस को सूचना देना टेंट संचालक को महंगा पड़ गया। दबंगों ने टेंट संचालक को बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले को लेकर शनिवार दोपहर तीन बजे में पीड़ित सुन्देश्वर सहनी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।