कानपुर: आईआईटी की रिसर्च स्कॉलर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आईआईटी कानपुर की रिसर्च स्कॉलर प्रगति गुप्ता ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह 10:00 बजे आईआईटी मैनेजमेंट ने दरवाजा तोड़कर कमरा खोला तो प्रगति का शव फंदे से लटक रहा था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर फॉरेंसिक और पुलिस टीम द्वारा जांच की जा रही है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है