कानपुर: नौबस्ता समेत दक्षिण जोन में चलाया गया पीआरबी वाहन चेकिंग अभियान
पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश में समस्त पीआरबी वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें गुरुवार 3:00 बजे नौबस्ता समेत दक्षिण जोन के क्षेत्र में पीआरबी चेकिंग अभियान चलाया गयासभी थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की डायल 112 से संबंधित वाहनों को चेक किया गया।जिसमें पीआरबी वालों में लगे उपकरण नियुक्त पुलिस बल की मौजूदगी को चेक किया गया।