सतना के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में बदमाशों द्वारा एक बाइक सवार युवक के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के पिता राकेश ने आरोप लगाया है कि पुत्र दिवाकर दामन को चोट आई हैं लेकिन अभी तक कार्यवाही नहीं हुई हैं।