जगदलपुर: बस्तर जिले की तहसीलों में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग, ज्ञापन सौंपा गया
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक आत्मा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के आधार 'गौवंश' को उचित संवैधानिक दर्जा दिलाने हेतु सोमवार दोपहर 3 बजे बस्तर जिले में 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, गौ सेवकों और संत समाज ने एकजुट होकर शोभायात्रा करते हुए बस्तर जिले की सात तहसीलों में ज्ञापन सौंपा।