छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में मध्य जोन पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। डीसीपी तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर कोतवाली, गंज और तेलीबांधा समेत 7 थाना क्षेत्रों के 81 होटलों, 7 लॉज और 1 धर्मशाला में ठहरे लोगों का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने ठहरने वाले यात्रियों की आईडी, एंट्री रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और ऑनलाइन बुकिंग रिकॉर्ड्स की बारीकी से जांच की।
इस व्यापक चेकिंग के दौरान कमियां पाए जाने पर 9 संचालकों को नोटिस जारी किया गया है, जबकि 17 संदिग्ध व्यक्तियों का गहराई से सत्यापन किया गया। साथ ही, पुलिस ने 68 होटल संचालकों को "समाधान" ऐप के जरिए अनिवार्य रूप से पुलिस को जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे।
#RaipurPolice #ChhattisgarhPolice #RaipurNews #LawAndOrder #CrimeControl #Raipur #Chhattisgarh #FatafatNews