Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image

छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली चुनने में आपका एक वोट बनेगा प्रकृति संरक्षण की नई पहचान। अपनी पसंद की तितली के लिए वोट करें और इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें। वोट के लिए ग्राफिक में दिए गए QR कोड को स्कैन करें या Google Form के लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdk9sfDlXNW5myRYNJEWbajefbipm_w30EbF3G8zHAQ1YkqDQ/viewform पर क्लिक करें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनभागीदारी से प्रकृति संरक्षण को नई दिशा दे रही है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... https://whatsapp.com/channel/0029VbBdXyRJf05ivBgauG3V #NatureConservation #ButterflyOfChhattisgarh #Chhattisgarh @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh

Surguja, Chhattisgarh | Jul 27, 2026

MORE NEWS

बिना लाइसेंस संचालित रामू चिकन सेंटर पर नगर निगम उड़नदस्ता और फूड सेफ्टी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। CM हेल्पलाइन में मिली शिकायत और आसपास गंदगी फैलने की शिकायतों के बाद दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया।
जानकारी के अनुसार, इस दुकान पर पहले भी नापतौल में गड़बड़ी पाए जाने का मामला सामने आ चुका है। अम्बिकापुर शहर के रिंग रोड, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला 
#chhattisgarh

बिना लाइसेंस संचालित रामू चिकन सेंटर पर नगर निगम उड़नदस्ता और फूड सेफ्टी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। CM हेल्पलाइन में मिली शिकायत और आसपास गंदगी फैलने की शिकायतों के बाद दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया। जानकारी के अनुसार, इस दुकान पर पहले भी नापतौल में गड़बड़ी पाए जाने का मामला सामने आ चुका है। अम्बिकापुर शहर के रिंग रोड, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला #chhattisgarh

Ambikapur, Surguja | Jul 27, 2026

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बलौदा ब्लॉक के शनिचराडीह गांव स्थित बांध में ग्रामीणों को 4 आंखों वाली एक बेहद दुर्लभ और अजीबोगरीब मछली मिली है। इस अनोखी मछली को 'डेविल फिश' (Devil Fish) के नाम से जाना जाता है, जो मूल रूप से एक विदेशी प्रजाति की मछली है। इलाके में पहली बार इस तरह की विचित्र जलचर दिखने से स्थानीय लोगों में भारी कौतूहल और हैरत का माहौल है।

मछली पकड़ने के दौरान जाल में फंसी इस 'डेविल फिश' को फिलहाल सुरक्षित रखा गया है, ताकि विशेषज्ञ इसके बारे में और जानकारी जुटा सकें। वहीं, इस रहस्यमयी 4 आंखों वाली मछली को एक नजर देखने के लिए आसपास के गांवों से लोगों का तांता लगा हुआ है।

#JanjgirChampa #ChhattisgarhNews #DevilFish #ViralNews #CGNews #BreakingNews #AlienFish #Baloda #Chhattisgarh #TrendingNews #FatafatNews

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बलौदा ब्लॉक के शनिचराडीह गांव स्थित बांध में ग्रामीणों को 4 आंखों वाली एक बेहद दुर्लभ और अजीबोगरीब मछली मिली है। इस अनोखी मछली को 'डेविल फिश' (Devil Fish) के नाम से जाना जाता है, जो मूल रूप से एक विदेशी प्रजाति की मछली है। इलाके में पहली बार इस तरह की विचित्र जलचर दिखने से स्थानीय लोगों में भारी कौतूहल और हैरत का माहौल है। मछली पकड़ने के दौरान जाल में फंसी इस 'डेविल फिश' को फिलहाल सुरक्षित रखा गया है, ताकि विशेषज्ञ इसके बारे में और जानकारी जुटा सकें। वहीं, इस रहस्यमयी 4 आंखों वाली मछली को एक नजर देखने के लिए आसपास के गांवों से लोगों का तांता लगा हुआ है। #JanjgirChampa #ChhattisgarhNews #DevilFish #ViralNews #CGNews #BreakingNews #AlienFish #Baloda #Chhattisgarh #TrendingNews #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 27, 2026

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। स्थानीय विधायक व्यास कश्यप ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. अंकित ताम्रकार पर गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं। विधायक का दावा है कि अस्पताल में महज 3 दिनों के भीतर ₹1.10 लाख का डीजल खर्च दिखाया गया है। इसके अलावा, अस्पताल से भाजपा नेताओं के नाम पर डीजल पर्चियां जारी करने के भी गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की बू आ रही है।

आगजनी की घटना, फर्जी भुगतान और जीवन दीप समिति भर्ती घोटाले के बाद अब इस नए मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। विधानसभा में मामला गूंजने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जांच टीम के दस्तावेजों की पड़ताल के बाद दोषियों पर कड़ा एक्शन होता है या यह मामला भी पुरानी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

#JanjgirChampa #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CorruptionAlert #CGAssembly #ChhattisgarhPolice #HealthDepartment #JanjgirHospital #FatafatNews

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। स्थानीय विधायक व्यास कश्यप ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. अंकित ताम्रकार पर गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए हैं। विधायक का दावा है कि अस्पताल में महज 3 दिनों के भीतर ₹1.10 लाख का डीजल खर्च दिखाया गया है। इसके अलावा, अस्पताल से भाजपा नेताओं के नाम पर डीजल पर्चियां जारी करने के भी गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की बू आ रही है। आगजनी की घटना, फर्जी भुगतान और जीवन दीप समिति भर्ती घोटाले के बाद अब इस नए मामले ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। विधानसभा में मामला गूंजने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं। अब देखना यह होगा कि जांच टीम के दस्तावेजों की पड़ताल के बाद दोषियों पर कड़ा एक्शन होता है या यह मामला भी पुरानी फाइलों में दबकर रह जाएगा। #JanjgirChampa #ChhattisgarhNews #BreakingNews #CorruptionAlert #CGAssembly #ChhattisgarhPolice #HealthDepartment #JanjgirHospital #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 26, 2026

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चौकी कोतबा और तुमला पुलिस ने 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बैगाबहार से 10 आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 किलो गौ-मांस, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, टांगी, छुरी, रस्सी और बिक्री के ₹2,000 नकद जब्त किए हैं।

इस मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि, जिले में ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

#JashpurPolice #OperationShankhnaad #ChhattisgarhPolice #LawAndOrder #CrimeUpdate #JashpurNews #FatafatNews

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चौकी कोतबा और तुमला पुलिस ने 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम बैगाबहार से 10 आरोपियों को रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 किलो गौ-मांस, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, टांगी, छुरी, रस्सी और बिक्री के ₹2,000 नकद जब्त किए हैं। इस मामले में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि, जिले में ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और 'ऑपरेशन शंखनाद' के तहत सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। #JashpurPolice #OperationShankhnaad #ChhattisgarhPolice #LawAndOrder #CrimeUpdate #JashpurNews #FatafatNews

Ambikapur, Surguja | Jul 26, 2026

छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली चुनने में आपका एक वोट बनेगा प्रकृति संरक्षण की नई पहचान। अपनी पसंद की तितली के लिए वोट करें और इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें। वोट के लिए ग्राफिक में दिए गए QR कोड को स्कैन करें या Google Form के लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdk9sfDlXNW5myRYNJEWbajefbipm_w30EbF3G8zHAQ1YkqDQ/viewform पर क्लिक करें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार जनभागीदारी से प्रकृति संरक्षण को नई दिशा दे रही है। हमारे व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें... https://whatsapp.com/channel/0029VbBdXyRJf05ivBgauG3V #NatureConservation #ButterflyOfChhattisgarh #Chhattisgarh @chhattisgarhcmo @dpr.chhattisgarh - Surguja News