उच्चैन: भरतपुर: उच्चैन के दयोपुरा स्कूल में 8 वर्षीय बालिका से मारपीट, महिला शिक्षक हुई गिरफ्तार, ग्रामीणों का विरोध
भरतपुर। उच्चैन ब्लॉक के गांव दयोपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 8 वर्षीय बालिका से मारपीट का मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों की शिकायत पर सेवर पुलिस ने आरोपी महिला शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं महिला शिक्षक के समर्थन में ग्रामीणों ने विरोध किया।