बाह: किन्द्रपुरा के प्रधान का गुम मोबाइल 30 मिनट में पिनाहट पुलिस ने खोजा
पिनाहट के किंदरपुरा निवासी हीरालाल ग्राम प्रधान का मोबाइल शुक्रवार रात गुम हो गया। सूचना पर पिनाहट पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सर्विलांस की मदद से मात्र 30 मिनट में मोबाइल बरामद कर उसे मालिक को सौंप दिया। शनिवार सुबह 10 बजे जानकारी दी कि मोबाइल मिलने पर हीरालाल ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।