लातेहार: केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का प्रदर्शन
लातेहार केंद्रीय विद्यालय से सेमरी तक लंबित पथ निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार 29 मई को बड़ी संख्या में ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। उक्त आशय की जानकारी सांसद प्रतिनिधि (मनरेगा )पिंटू रजक ने गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे दी।