कांके: कांके रोड स्थित झारखंड विधानसभा अध्यक्ष आवास पर बैठक, धनबाद विधायक उत्कृष्ट विधायक चुने गए
Kanke, Ranchi | Nov 19, 2025 कांके रोड स्थित झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हुई बैठक में धनबाद विधायक राज सिन्हा को उत्कृष्ट विधायक चुना गया। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक स्टीफन मरांडी, विधायक नवीन जायसवाल और विधायक रामचंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।