कांके: रांची के मेन रोड पर पुलिस का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
Kanke, Ranchi | Nov 19, 2025 रांची स्थित मेन रोड के पास मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने हर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की। बता दें कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।