कांके: रांची के मेन रोड स्थित रतन टॉकीज चौक के पास मिला अज्ञात युवक का शव
Kanke, Ranchi | Nov 19, 2025 रांची के मेन रोड स्थित रतन टॉकीज चौक के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। रांची के मेन रोड स्थित रतन टॉकीज चौक के पास शव बरामद होने पर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है।