महरौनी: सड़क दुर्घटना में महरौनी निवासी नौ लोगों की मौत के मामले में ब्राह्मण महामंडल ने मृतक परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस
अयोध्या से रामलला के दर्शन कर लौट रहे कार सवार महरौनी निवासी नौ श्रद्धालुओं की मौत के मामले में महरौनी आए हुए ब्राह्मण महामंडल के प्रतिनिधियों ने सभी मृतकों के परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही उन्हें यथासंभव मदद का भरोसा दिया है।