पटना ग्रामीण: चौक थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
चौक थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार शाम 7:13 पर मामले की जानकारी देते हुए पटना पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को चौक थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर चौक शिकारपुर T.O.P की पुलिस पदाधिकारी और कर्मी के द्वारा छापेमारी कर 22.5 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।