मुरैना नगर: महुआ गांव में बच्चे को लेकर शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष,कुल्हाड़ी-लाठी से हमला,तीन लोग घायल जिला अस्पताल में भर्ती।
जिले के महुआ गांव में बच्चे को संभालकर रखने की बात कहने पर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।मजदूर संजय सखवार ने आरोप लगाया कि राहुल चौहान,सुमित,रिशू समेत अन्य ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया।बचाने पहुंचे भाई सोनू और पत्नी नीलम भी घायल हुए।तीनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं।पुलिस ने 5 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।घटना के बाद आरोपी फरार बताए गए।