चौगाईं: फफदर मोड़ के पास से पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब किया बरामद, भाग निकले थे कारोबारी
Chaugain, Buxar | Mar 15, 2024 फफदर मोड़ के पास से पुलिस ने शुक्रवार को 20 लीटर महुआ शराब बरामद किया। हालांकि कारोबारी पुलिस पहुंचने के पहले भाग निकले थे। इसकी पुष्टि करते हुए मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली थी, कि होली त्योहार को लेकर फफदर गांव में शराब की खेप पहुंचने वाली है। सूचना पर थानाध्यक्ष ने उक्त स्थान से शराब की खेप बरामद की।