चौगाईं: मुरार उच्च विद्यालय में मनाया गया आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की 74वीं पुण्यतिथि
मुरार उच्च विद्यालय में आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की 74वीं पुण्यतिथि बुधवार को मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोग एवं छात्रों ने लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अखिलेश दुबे ने डॉ. सिन्हा के जीवनी पर प्रकाश डाला।