चौगाईं: भयमुक्त माहौल में लोकसभा चुनाव कराने को लेकर मुरार एवं चौगाई समेत थाना क्षेत्र में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Chaugain, Buxar | Mar 10, 2024 शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में लोक सभा चुनाव कराने की उद्देश्य से रविवार को मुरार एवं चौगाई समेत थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना से निकल पूरे क्षेत्र के गांवों में दौरा किया। जहां लोगों को भय मुक्त हो कर मतदान करने का संदेश दिया गया।