चौगाईं: पाॅक्सो एक्ट में एक युवक को मुरार पुलिस ने हरियाणा से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पाॅक्सो एक्ट में एक युवक को मुरार पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसे शुक्रवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वही किशोरी को बरामद करने के बाद 164 के बयान के लिए कोर्ट भेजा गया है। इसकी पुष्टि करते हुए मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने ननिहाल में रहती थी।