बीरपुर: बरैपुरा में विवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, ससुराल वालों का कहना है कि फांसी लगाकर आत्महत्या की
वीरपुर थाना क्षेत्र के बरैपूरा गांव में रविवार को दोपहर करीब दो बजकर 45 मिनट पर सूचना प्राप्त हुआ कि 25 वर्षीय विवाहिता निशा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह प्रिंस झा की पत्नी थी। ससुराल पक्ष ने घटना को फांसी लगाकर आत्महत्या बताया है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया गया। एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।