Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

दमोह: ईद के दिन कुर्बानी से पहले बकरा चोरी, कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी से चोर को चंद घंटों में दबोचा

Damoh, Damoh | May 28, 2026
दमोह में बकरीद पर कुर्बानी के लिए खरीदा गया 20 हजार रुपए का बकरा चोरी हो गया। पलंदी चौराहा निवासी नईम खान नमाज पढ़ने गए थे, तभी चोर बकरा खोलकर ले गया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तीन घंटे में गड़ी मोहल्ले से बकरा बरामद कर आरोपी अलीम टोपा को पकड़ लिया। पुलिस ने बकरा मालिक को सौंपते हुए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

MORE NEWS

शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- सीईओ श्री फुलपगारे
==
भविष्य में घाट का रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा-  सीएमओ श्री लोधी
===
बेलाताल घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, 
==
अधिकारियों और नागरिकों ने दिया स्वच्छता का संदेश
===

 विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक शासन के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बेलाताल स्थित निर्मल घाट पर सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्वच्छता एम्बेसडर एवं उनकी टीम, जन अभियान परिषद से सुशील नामदेव व उनकी टीम, स्वच्छता मित्रों, शिक्षको तथा नगर पालिका के सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में सफाई अभियान, जल स्रोतों की सफाई, गहरीकरण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेलाताल का यह स्थल ऐसा स्थान है, जहाँ लोग पूजन सामग्री का विसर्जन करते हैं, जिसके कारण घाट पर अत्यधिक गंदगी जमा हो गई थी। आज नगरपालिका की टीम, जिले के विभिन्न अधिकारीगण, उम्मीद टीम तथा गणमान्य नागरिकों ने मिलकर घाट की साफ-सफाई कर उसे बेहतर स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएँ तथा जहाँ भी गंदगी दिखाई दे, वहाँ स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि पर्यावरण दिवस से योग दिवस तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बेलाताल घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में घाट का रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। साथ ही नागरिकों से स्वच्छता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने एवं घाटों पर गंदगी न फैलाने की अपील की।

 अभियान की विशेष बात यह रही कि मार्ग से गुजर रहे दो नागरिकों ने स्वेच्छा से रुककर सफाई कार्य में सहयोग किया। वहीं मंदिर दर्शन के लिए आई एक महिला उन्होंने भी जागरूकता दिखाते हुए स्वच्छता अभियान में भाग लेकर सफाई कार्य में सहयोग किया। प्रशासन ने इसे जनभागीदारी और स्वच्छता जागरूकता का सकारात्मक उदाहरण बताया।

 इस अवसर पर उपस्थित आम नागरिकों ने भी शहर, तालाबों एवं सड़कों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। नागरिकों ने कहा कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासन की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग से ही शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाया जा सकता है।

शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी- सीईओ श्री फुलपगारे == भविष्य में घाट का रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा- सीएमओ श्री लोधी === बेलाताल घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, == अधिकारियों और नागरिकों ने दिया स्वच्छता का संदेश === विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून तक शासन के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न जनजागरूकता एवं स्वच्छता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में बेलाताल स्थित निर्मल घाट पर सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे के नेतृत्व में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में स्वच्छता एम्बेसडर एवं उनकी टीम, जन अभियान परिषद से सुशील नामदेव व उनकी टीम, स्वच्छता मित्रों, शिक्षको तथा नगर पालिका के सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जिले में सफाई अभियान, जल स्रोतों की सफाई, गहरीकरण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेलाताल का यह स्थल ऐसा स्थान है, जहाँ लोग पूजन सामग्री का विसर्जन करते हैं, जिसके कारण घाट पर अत्यधिक गंदगी जमा हो गई थी। आज नगरपालिका की टीम, जिले के विभिन्न अधिकारीगण, उम्मीद टीम तथा गणमान्य नागरिकों ने मिलकर घाट की साफ-सफाई कर उसे बेहतर स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएँ तथा जहाँ भी गंदगी दिखाई दे, वहाँ स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि पर्यावरण दिवस से योग दिवस तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बेलाताल घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भविष्य में घाट का रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा। साथ ही नागरिकों से स्वच्छता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने एवं घाटों पर गंदगी न फैलाने की अपील की। अभियान की विशेष बात यह रही कि मार्ग से गुजर रहे दो नागरिकों ने स्वेच्छा से रुककर सफाई कार्य में सहयोग किया। वहीं मंदिर दर्शन के लिए आई एक महिला उन्होंने भी जागरूकता दिखाते हुए स्वच्छता अभियान में भाग लेकर सफाई कार्य में सहयोग किया। प्रशासन ने इसे जनभागीदारी और स्वच्छता जागरूकता का सकारात्मक उदाहरण बताया। इस अवसर पर उपस्थित आम नागरिकों ने भी शहर, तालाबों एवं सड़कों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। नागरिकों ने कहा कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासन की नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और सभी के सहयोग से ही शहर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाया जा सकता है।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प- सांसद श्री लोधी 
==
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सांसद राहुल सिंह लोधी ने आनंद धाम परिसर में किया पौधारोपण
===

 पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार सुबह आनंद धाम परिसर में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने पौधारोपण किया। इस दौरान आंवला, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

  सांसद राहुल सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है।

 कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में सामूहिक सहभागिता पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने अभियान को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प- सांसद श्री लोधी == एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सांसद राहुल सिंह लोधी ने आनंद धाम परिसर में किया पौधारोपण === पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार सुबह आनंद धाम परिसर में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने पौधारोपण किया। इस दौरान आंवला, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सांसद राहुल सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में सामूहिक सहभागिता पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों और उपस्थित लोगों ने अभियान को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता- राज्यमंत्री श्री लोधी
==
तेंदूखेड़ा में लोककल्याणकारी शिविर आयोजित, 
==
हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ
==

 तेंदूखेड़ा में लोककल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है तथा इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।

 शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी प्राप्त किए गए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जनकल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेंशन, स्वरोजगार एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता- राज्यमंत्री श्री लोधी == तेंदूखेड़ा में लोककल्याणकारी शिविर आयोजित, == हितग्राहियों को योजनाओं का मिला लाभ == तेंदूखेड़ा में लोककल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उपस्थित हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कर रही है तथा इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी प्राप्त किए गए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री जनकल्याण, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेंशन, स्वरोजगार एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित सरसों तेल मिल एवं होलसेल किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
==
सरसों तेल,गाय का घी एवं कस्टर्ड पाउडर के लिए गए नमूनें, गुणवत्ता परीक्षण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें
==
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही
===

 कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए सरसों तेल,गाय का घी एवं कस्टर्ड पाउडर के नमूनें जांच हेतु लिए गए। कार्यवाही में हटा रोड, बड़ी देवी गेट के पास स्थित गुप्ता ऑयल मिल का निरीक्षण किया गया। मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित गोपाला ब्रांड सरसों तेल के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह नया बाजार नंबर 1,बकौली चौक के पास स्थित फर्म मनमोहनलाल नन्नई लाल किराना मर्चेंट का निरीक्षण किया गया। परिसर में मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित नाइन ए एम ब्रांड वेनिला फ्लेवर कस्टर्ड पाउडर एवं गोपीश्री ब्रांड गाय का घी के नमूने जांच हेतु लिये गए। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। गुप्ता ऑयल मिल के निरीक्षण के दौरान राई सरसों का स्टॉक, विभिन्न मात्रा की पैकिंग में उपलब्ध सरसों तेल की बोतल एवं टिन, ऑयल फिल्ट्रेशन मशीन, ऑयल पैकिंग मशीन, ऑयल एक्सपेलर/कच्ची घानी मशीन का निरीक्षण किया गया। मौके पर सरसों तेल मिल संचालक को शुद्ध एवं सुरक्षित राई सरसों बीज से सरसों तेल का निर्माण एवं भंडारण करने के निर्देश दिए गए।

#Damoh

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित सरसों तेल मिल एवं होलसेल किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण == सरसों तेल,गाय का घी एवं कस्टर्ड पाउडर के लिए गए नमूनें, गुणवत्ता परीक्षण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें == जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही === कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए सरसों तेल,गाय का घी एवं कस्टर्ड पाउडर के नमूनें जांच हेतु लिए गए। कार्यवाही में हटा रोड, बड़ी देवी गेट के पास स्थित गुप्ता ऑयल मिल का निरीक्षण किया गया। मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित गोपाला ब्रांड सरसों तेल के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह नया बाजार नंबर 1,बकौली चौक के पास स्थित फर्म मनमोहनलाल नन्नई लाल किराना मर्चेंट का निरीक्षण किया गया। परिसर में मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित नाइन ए एम ब्रांड वेनिला फ्लेवर कस्टर्ड पाउडर एवं गोपीश्री ब्रांड गाय का घी के नमूने जांच हेतु लिये गए। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। गुप्ता ऑयल मिल के निरीक्षण के दौरान राई सरसों का स्टॉक, विभिन्न मात्रा की पैकिंग में उपलब्ध सरसों तेल की बोतल एवं टिन, ऑयल फिल्ट्रेशन मशीन, ऑयल पैकिंग मशीन, ऑयल एक्सपेलर/कच्ची घानी मशीन का निरीक्षण किया गया। मौके पर सरसों तेल मिल संचालक को शुद्ध एवं सुरक्षित राई सरसों बीज से सरसों तेल का निर्माण एवं भंडारण करने के निर्देश दिए गए। #Damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

पात्र वृद्धजनों के लिए चला ‘सेवा और आशीर्वाद अभियान’, 
==
1539 हितग्राहियों की पेंशन हुई पुनः प्रारंभ
==
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के नेतृत्व में प्रशासन की अभिनव पहल
==

 जिले में पात्र वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने हेतु चलाए गए ‘सेवा और आशीर्वाद अभियान’ को प्रशासन ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि 18 मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक चले इस विशेष अभियान के अंतर्गत 1664 पात्र हितग्राहियों की पहचान की गई थी, जिनमें से 1539 वृद्धजनों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कर उनकी बंद पेंशन पुनः चालू कराई गई।

रात्रि चौपाल और ग्राम भ्रमण से मिली समस्या की जानकारी

 कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जानकारी दी कि अनेक वृद्धजन पात्र होने के बावजूद पेंशन से वंचित हैं। ई-केवाईसी नहीं होने के कारण उनकी पेंशन 8 से 9 माह से बंद थी और वे लगातार कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। उन्होने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधितो को तत्काल निर्देशित किया कि डाटा विश्लेषण कर ऐसे 1664 हितग्राहियों की सूची तैयार कराई जाये, जो पात्र होने के बावजूद शासन की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे।

गाँव-गाँव चस्पा की गई सूची, अधिकारियों की हुई कार्यशाला

 अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पात्र हितग्राहियों की सूची गाँव-गाँव चस्पा की गई। आधार केंद्र प्रभारियों, जनपद पंचायत के सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इसमें अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

घर-घर पहुँचकर किया गया ई-केवाईसी

 अभियान के दौरान आधार केंद्र प्रभारियों, रोजगार सहायकों, सचिवों एवं वार्ड प्रभारियों की टीमों ने घर-घर जाकर वृद्धजनों का ई-केवाईसी कराया। आधार केंद्र प्रभारी अपने साथ बायोमेट्रिक एवं आइरिस डिवाइस लेकर पहुँचे। वृद्धजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए पहले उनके हाथ धुलवाए गए, क्रीम लगाई गई और फिर दसों उँगलियों से सफलतापूर्वक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की गई। उन्होने कहा शेष हितग्राही वर्तमान में जिले से बाहर हैं। उनके वापस आने पर उनकी भी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

प्रशासन की पहल से निःशुल्क हुआ ई-केवाईसी कार्य

 कलेक्टर श्री यादव ने कहा 1539 वृद्धजनों की लंबित पेंशन पुनः चालू कराई गई। यह वे हितग्राही थे जिनके संबंध में विभागीय पोर्टल पर पंचनामा अपलोड किया गया था कि सभी प्रयासों के बावजूद उनका ई-केवाईसी कार्य पूरा नहीं हो सका। कई वृद्धजन ऐसे थे जिनके पास ई-केवाईसी की फीस देने तक की आर्थिक स्थिति नहीं थी। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया कि किसी भी वृद्धजन से ई-केवाईसी के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्णतः निःशुल्क कराया गया। उन्होंने कहा आधार केंद्र प्रभारियों द्वारा किए गए कार्य का भुगतान एनजीओ के माध्यम से किया जाएगा, ताकि वृद्धजनों पर किसी प्रकार का आर्थिक भार न पड़े। 

 अभियान के दौरान गठित टीमों की लगातार मॉनिटरिंग की गई तथा उन्हें समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने पूरी टीम, संबंधित विभागों और सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक मेहनत और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण के कारण यह अभियान सफल हो सका

प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण बना अभियान

 ‘सेवा और आशीर्वाद अभियान’ प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है। अभियान के माध्यम से हजारों वृद्धजनों को पुनः सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्राप्त हुआ है, जिससे उनके जीवन में राहत और विश्वास दोनों बढ़े हैं।

पात्र वृद्धजनों के लिए चला ‘सेवा और आशीर्वाद अभियान’, == 1539 हितग्राहियों की पेंशन हुई पुनः प्रारंभ == कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के नेतृत्व में प्रशासन की अभिनव पहल == जिले में पात्र वृद्धजनों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिलाने हेतु चलाए गए ‘सेवा और आशीर्वाद अभियान’ को प्रशासन ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि 18 मई से प्रारंभ होकर 10 जून तक चले इस विशेष अभियान के अंतर्गत 1664 पात्र हितग्राहियों की पहचान की गई थी, जिनमें से 1539 वृद्धजनों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कर उनकी बंद पेंशन पुनः चालू कराई गई। रात्रि चौपाल और ग्राम भ्रमण से मिली समस्या की जानकारी कलेक्टर श्री यादव ने कहा जिले में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने जानकारी दी कि अनेक वृद्धजन पात्र होने के बावजूद पेंशन से वंचित हैं। ई-केवाईसी नहीं होने के कारण उनकी पेंशन 8 से 9 माह से बंद थी और वे लगातार कार्यालयों के चक्कर लगा रहे थे। उन्होने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए संबंधितो को तत्काल निर्देशित किया कि डाटा विश्लेषण कर ऐसे 1664 हितग्राहियों की सूची तैयार कराई जाये, जो पात्र होने के बावजूद शासन की योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे थे। गाँव-गाँव चस्पा की गई सूची, अधिकारियों की हुई कार्यशाला अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पात्र हितग्राहियों की सूची गाँव-गाँव चस्पा की गई। आधार केंद्र प्रभारियों, जनपद पंचायत के सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इसमें अभियान के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। घर-घर पहुँचकर किया गया ई-केवाईसी अभियान के दौरान आधार केंद्र प्रभारियों, रोजगार सहायकों, सचिवों एवं वार्ड प्रभारियों की टीमों ने घर-घर जाकर वृद्धजनों का ई-केवाईसी कराया। आधार केंद्र प्रभारी अपने साथ बायोमेट्रिक एवं आइरिस डिवाइस लेकर पहुँचे। वृद्धजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए पहले उनके हाथ धुलवाए गए, क्रीम लगाई गई और फिर दसों उँगलियों से सफलतापूर्वक ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की गई। उन्होने कहा शेष हितग्राही वर्तमान में जिले से बाहर हैं। उनके वापस आने पर उनकी भी आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाएगा। प्रशासन की पहल से निःशुल्क हुआ ई-केवाईसी कार्य कलेक्टर श्री यादव ने कहा 1539 वृद्धजनों की लंबित पेंशन पुनः चालू कराई गई। यह वे हितग्राही थे जिनके संबंध में विभागीय पोर्टल पर पंचनामा अपलोड किया गया था कि सभी प्रयासों के बावजूद उनका ई-केवाईसी कार्य पूरा नहीं हो सका। कई वृद्धजन ऐसे थे जिनके पास ई-केवाईसी की फीस देने तक की आर्थिक स्थिति नहीं थी। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने निर्णय लिया कि किसी भी वृद्धजन से ई-केवाईसी के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्णतः निःशुल्क कराया गया। उन्होंने कहा आधार केंद्र प्रभारियों द्वारा किए गए कार्य का भुगतान एनजीओ के माध्यम से किया जाएगा, ताकि वृद्धजनों पर किसी प्रकार का आर्थिक भार न पड़े। अभियान के दौरान गठित टीमों की लगातार मॉनिटरिंग की गई तथा उन्हें समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने पूरी टीम, संबंधित विभागों और सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक मेहनत और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण के कारण यह अभियान सफल हो सका प्रशासनिक संवेदनशीलता का उदाहरण बना अभियान ‘सेवा और आशीर्वाद अभियान’ प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है। अभियान के माध्यम से हजारों वृद्धजनों को पुनः सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्राप्त हुआ है, जिससे उनके जीवन में राहत और विश्वास दोनों बढ़े हैं।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

दमोह: ईद के दिन कुर्बानी से पहले बकरा चोरी, कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी से चोर को चंद घंटों में दबोचा - Damoh News