गोहाना: गोहाना के पानीपत चुंगी के पास किराना स्टोर से चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।न्यायालय में पेश कर भेजा जेल।
Gohana, Sonipat | Mar 15, 2024 थाना शहर की पुलिस ने पानीपत चुंगी के पास किरयाना की दुकान से सामान व नगदी चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी महमूदपुर निवासी विक्रम भोलू है।आरोपी ने 12 मार्च की रात को दुकान में छत से घुसकर जीने का ताला तोड़कर ₹40 हजार नगदी व सामान चोरी किया था ।पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।