गोहाना: पानीपत चुंगी पर किराना की दुकान में छत के रास्ते से घुसकर चोरों ने नकदी और सामान किया चोरी, मामला दर्ज
Gohana, Sonipat | Mar 14, 2024 पानीपत चुंगी पर किराना की दुकान में छत के रास्ते से घुसकर चोरों ने नकदी और सामान चोरी कर लिया। गढ़ी सराय नामदार खां निवासी दुकान संचालक राममेहर ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।