गोहाना: गोहाना के वार्ड नं 15 में गजराज अस्पताल के पास सीएफसी सेंटर का 25 लाख रु से निर्माण किया जाएगा। चेयरपर्सन रजनी विरमानी
Gohana, Sonipat | Mar 14, 2024 25 लाख रुपये से सीएफसी सेंटर का निर्माण किया जाएगा ।गोहाना के वार्ड नंबर 15 में गजराज अस्पताल के पास सीएफसी सेंटर का नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने शिलान्यास किया है। उन्होंने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत से इस सीएफसी का निर्माण किया जाएगा। जिससे क्षेत्रवासियों को फायदा मिलेगा। इस मौके पर पार्षद अंजू रजौरा समेत वार्ड के महिला व पुरुष वहां मौजूद रहे ।