गोहाना: गोहाना सोनीपत हाईवे स्थित लाठ जोली के पास पैदल जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, कार के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई।
Gohana, Sonipat | Mar 15, 2024 लाठ-जौली नहर के पास पैदल जा रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। युवक हाईवे के किनारे गेहूं के खेत में जा गिरा और उसके ऊपर कार पलट गई।कार के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। थाना सदर गोहाना की पुलिस ने परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है ।गांव खेड़ी दमकन का अनिल अपने चचेरे भाई अजय के साथ किसी काम से गांव बीधल गए थे।