पूरनपुर: हजारा थाना क्षेत्र के गांव में महिला ने पति को नींद की गोली देकर झोलाछाप के साथ फरार, सीओ से की शिकायत
हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि उसके गांव में सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला झोलाछाप डाक्टर दुकानें खोले हुए हैं। आरोप है कि झोलाछाप डाक्टर उसके घर पर दवाई देने को लेकर आना जाना था। झोलाछाप ने उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसा लिया। 18 मार्च को चिकित्सक उसके घर पहुंचा। उसको खाने में नींद की गोली खिला दी।