पूरनपुर: गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण एवं ओपन जिम का निर्माण कार्य शुरू, शासन से धनराशि का हुआ आवंटन
मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका परिषद में गांधी पार्क और संजय गांधी पार्क समेत महिलाओं के लिए ओपन जिम निर्माण के लिए शासन ने एक करोड़ की धनराशि आवंटित कर दी है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने मंगलवार तीन बजे बताया कि नगर के गांधी पार्क और संजय गांधी पार्क सौंदर्यीकरण व सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।