दुमका में चोरों ने अपनी हरकत से नगर थाना की नींद उड़ाकर रख दी है। अभी पुलिस घर में हुई चोरी से परेशान थी और अब बाइक चोरों ने उसकी मुश्किल और बढ़ा दी है। चोरों ने मंगलवार की देर रात और बुधवार की सुबह दुमका के फूलो झानो मेडिकल कालेज अस्पताल के पार्किंग से दो मोटरसाइकिल चोरी कर ली। सूचना मिलते ही आज बुधवार को दिन के 11 बजे के करीब थाना प्रभारी PJMCH पहुंचे।