हरदोई: पुलिस ऑफिस में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ
Hardoi, Hardoi | Jan 24, 2024 25 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण हरदोई में आज दिनांक 24 जनवरी को पुलिस ऑफिस में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने पुलिस कार्यालय में शपथ-पत्र का वाचन कर समस्त अधिकारी और कर्मचारीगण को मतदान के लिये शपथ दिलाई है। एसपी ने कहा कि यह दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है।