हरदोई: UP पुलिस का आरक्षी बना SDM, PCS रिज़ल्ट में मिला 20वां स्थान, किसान के बेटे ने पुलिस के बाद अधिकारी बन पूरा किया सपना
Hardoi, Hardoi | Jan 24, 2024 हरदोई में पुलिस विभाग में तैनात आरक्षी दीपक सिंह ने यूपीपीएससी से पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल की है। हरदोई पुलिस में तैनात आरक्षी दीपक मूलरूप से जनपद बाराबंकी के रहने वाले हैं इन्होंने पीसीएस की परीक्षा में 20वीं रैंक हासिल कर डिप्टी कलेक्टर का पद पा लिया है। दीपक ने वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्ति पाई थी।