सिरदला: दुर्गा पूजा का भव्य आगाज़, श्रद्धालुओं की उमड़ी अपार भीड़
Sirdala, Nawada | Sep 30, 2025 सिरदला बाजार और आसपास के क्षेत्रों में मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार सुबह से ही मंदिरों व पंडालों में दर्शन को लेकर महिलाओं, युवाओं और बच्चों की लंबी कतारें लगी रहीं। घंटे-घड़ियाल और जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 8 am