सिरदला: ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्री घायल, पुत्र बाल-बाल बचा
Sirdala, Nawada | Sep 29, 2025 सोमवार देर शाम सिरदला थाना क्षेत्र के गया–रजौली रोड (एसएच-70) पर खरौंध गांव के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रजौली थाना क्षेत्र के पिपरा हरदिया डैम निवासी रामोतार मांझी व उनकी आठ वर्षीय पुत्री राखी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुत्र लवकुश कुमार ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण वह सुरक्षित बच गया। 6 pm