जानसठ: भोपा पुलिस ने मारपीट प्रकरण के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर हुई कार्रवाई
भोपा पुलिस ने मारपीट प्रकरण मामले के दो आरोपियों क़ो किया गिरफ्तार।SSP अभिषेक सिंह के नेतृत्व में जनपद में चल रहे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना भोपा इंस्पेक्टर विनोद कुमार की पुलिस टीम ने क्षेत्र के हाइवे मार्ग से मारपीट के द्वारों पर क्षितिज राठी और शुभम राठी क़ो किया गिरफ्तार। संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल।