कहरा: रेलवे मालगोदाम से चांदनी चौक तक रेलवे का चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 18 अवैध दुकानों को किया गया ध्वस्त
Kahara, Saharsa | May 11, 2024 शुक्रवार को रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मालगोदाम से लेकर चांदनी चौक तक 18 अवैध दुकानों को हटाया गया। दरअसल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहे नए नए स्टेशन भवन तक आने और बाहर निकलने का रास्ता बनाने के लिए ये अतिक्रमण हटाया गया है। रेल अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार हटाए गए दुकानदार के प्रशांत सिनेमा रोड में बसाया जाएगा