संदिग्ध मौत का मामला: हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी #SitapurPolice #SitapurNews #CrimeNews #PoliceAction #UPPolice #LawAndOrder
पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि एक संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
घटनास्थल का निरीक्षण स्वयं एसपी, एडिशनल एसपी, एसओजी और सीओ द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या (मर्डर) का प्रतीत हो रहा। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही।
इस मामले में नामजद कुछ आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर सच सामने लाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।