मेरठ: मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, पूर्व बार महामंत्री ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की
Meerut, Meerut | Jul 11, 2026 मेरठ में एसएसपी अविनाश पांडे के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में एसएसपी और उनके परिवार के बारे में अभद्र टिप्पणी किए जाने का आरोप है। मामले में पूर्व बार एसोसिएशन महामंत्री एडवोकेट रामकुमार शर्मा ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।