पटना ग्रामीण: पटना में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 किया पेश
बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। यह सर्वेक्षण बिहार का 19वां संस्करण है, जिसे बिहार लोक वित्त एवं नीति संस्थान ने तैयार किया है। रिपोर्ट में राज्य की अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई है।