कासगंज: कासगंज शहर में खाद्य विभाग की टीम ने नाश्ते की दुकान और ठेलों पर की छापेमार कार्यवाई
कासगंज शहर नदरई गेट पर गुरूवार को अचानक खाद्यविभाग की टीम ने नाश्ते की दुकानों और सड़कों पर लगने वाले ठेलों पर छापेमारी करदी। इस छापेमारी कार्यवाई के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों और ठेलों से खाने पीने की 5 चीजों के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे है। वहीं टीम ने कार्यवाई करते हुए दो दुकानों से दूषित गोलगप्पे का पानी भी नस्ट कराया है।